Competition
दोस्तो, आज मैं आपका सबसे बड़ा भ्रम दूर करने की कोशिश करूँगा । Competition ये एक ऐसा शब्द है जो हमें दिन में 3 / 4 (तीन/चार) या उससे भी कहीं ज्यादा बार पढ़ने/सुनने को मिलता है। समाज में, घर में, टीवी पर, ऑफिस में, स्कूल में, फेसबुक पर, अखबार में और न जाने कहाँ कहाँ? आप हर जगह केवल और केवल एक ही बात सुनते हैं………. Competition बहुत ज्यादा है और इसको सही साबित करने के लिए अनगिनत कारण गिना दिए जाते हैं । ऐसा लगता है की इस दुनिया में अगर कुछ है तो केवल और केवल Competition ही है। एक ऐसा बनावटी वातावरण बना दिया गया है, जिसके डर से न जाने कितने लोगों का जीवन बर्बाद हो गया और निरंतर हो रहा है । यह एक ऐसा बनावटी डर है, जिससे लोग काम शुरू करने से पहले ही असफल होने की सोचने लगते हैं। इस शब्द ने न जाने कितने लोगों के सपने चकनाचूर कर दिए, इसका इतना दबाव है जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस काल्पनिक डर को ऐसे प्रचारित किया जाता है की अब ये वास्तविक लगने लगा है । दोस्तो, आइये इसकी हकीकत जान...