Technology
1. टेक्नोलॉजी से करें दोस्ती...
पहले के जमाने में जहां लेखक, कवि
और शायर कागज कारे किया करते थे. वहीं हमारी पीढ़ी मोबाइल, आईपैड और लैपटॉप
के की-बोर्ड पर उंगलियां फिराते हुए रात काटती है. लोग अपनी बातों को
लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी के तमाम माध्यम जैसे ट्विटर,
ब्लॉग,
फेसबुक
और गूगल प्लस का सहारा ले रहे हैं. जाहिर है कि अपनी बातों को बेहतरीन ढंग से अधिक
से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी फ्रेंडली होना पहली शर्त है.
1. अगर आप कंप्यूटर पर कुछ टाइप करना चाहते हैं और
वो भी बिना कीबोर्ड देखें तो आपको कीबोर्ड के लेटर्स का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी
है. क्योंकि जब तक ये पता नहीं होगा कि कीबोर्ड में कौन सा लेटर कहां है तब तक
आपकी स्पीड नहीं बन सकती.
2. अगला कदम सही तरीके से उंगलियों को कीबोर्ड पर
रखने का है. सही तरीके से आपके दोनों हाथों की पहली उंगलिया F और J
पर
रखी होनी चाहिए ऐसा करने से बाकी सारी उंगलिया अपने आप सही जगह पड़ने लगेंगी.
3. प्रैक्टिस से ही इंसान परफेक्ट बनता है इसलिए
अगर आप कीबोर्ड के सभी लेटर्स को अच्छे से पहचान चुकें है तो अब बारी है रोजाना 1-2
घंटे प्रैक्टिस करने की.
4. इसके अलावा भी कुछ जाने माने टाइपिंग सॉफ्टवेयर
हैं जैसे (www.keybr.com), (speedtypingonline.com), (typingstudy.com). इनकी
मदद से आप आसानी से टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं.
5. आपको जानकर थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन
कई बार आपके बैठने का तरीका भी आपकी स्पीड पर असर डालता है. इसलिए टाइपिंग करते
समय हमेशा पैरों को फर्श पर और अपनी कलाई को कीबोर्ड के संतुलन में रखना चाहिए.
Mohammadfiroj08965@gmail.com
ReplyDelete